हाथरस, अक्टूबर 7 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ठूलई के निकट सोमवार की देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी दिगंबर 45 किसी काम से रति के नगला गया था। वह सोमवार की देर शाम बाइक कस्बा हाथरस जंक्शन लौट रहा था। रस्ते में रति के नगला के निकट किसी तरह उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दिगंबर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सड़क पार कर रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज...