हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस। हाथरस के अधिवक्ता हिमान्शु चौधरी को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज हो गया है। हिमान्शु चौधरी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया कि बल्लू कुरैशी निवासी मधुगढ़ी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। अधिवक्ता ने उसके खिलाफ कई साक्ष्य भी दिए। साथ ही पुलिस को अवगत कराया कि बल्लू कुरैशी के खिलाफ काफी मुकदमे दर्ज है। एसपी के आदेश पर हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर अधिवक्ता हिमान्शु की ओर से अधिवक्ता डॉ पार्थ गौतम ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि अधिवक्ता की जान को खतरा है। उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाये। इस पर अदालत ने एसपी को पत्र भेजा है कि वह अधिवक्ता को जरुरत के अनुसार पुलिस सुरक्षा मुहैया कराये।

हि...