हाथरस, अक्टूबर 22 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित कोतवाली के अंतर्गत स्थापित पुलिस चौकी अगसौली को थाना बनाए जाने हेतु भूमि के आवंटन को लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने संबंधित स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित भूमि की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पुलिस चौकी अगसौली को थाना बनाए जाने हेतु प्रस्तावित भूमि का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक अभिलेख एवं आख्या तैयार की जाए जिससे अग्रिम कार्यवाही समयबद्ध ढंग से की जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन से संबंधित आवश्यक औपचारिकताओं को नियमानुसार पूर्ण किया जाए ताकि प्रस्ताव पर...