नई दिल्ली, जनवरी 31 -- हमारी हथेली में कई रेखाओं के साथ-साथ कुछ पर्वत भी बने हुए हैं, जिनकी मदद से अपने भविष्य के बारे में पता लगया जा सकता है। साथ ही इनकी मदद से किसी भी इंसान के स्वभाव को आसानी से समझा जा सकता है। हाथ की इन रेखाओं और पर्वत के गहन अध्ययन से किसी भी इंसान की शादी, आयु, फाइनेंशियल स्थिति और भाग्य को समझ सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा के अलावा हृदय रेखा, जीवन रेखा और विवाह रेखा होते हैं। आज बात करेंगे विवाह रेखा की। हर किसी के हाथ में अलग-अलग तरह की विवाह रेखा होती है और इनका अलग मतलब होता है। रेखा के टाइप के हिसाब से ही आप समझ सकते हैं कि शादी के बाद किसी की लाइफ कैसी हो सकती है?है ऐसी रेखा तो बढ़िया होगी लाइफ सबसे पहले तो बता दें कि विवाह रेखा हमारी सबसे छोटी उंगली कनिष्ठा के ठीक नीचे होती है। ये हार्ट लाइन से ...