नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- स्मार्टफोन ब्रैंड realme ने भारत में realme 16 Pro 5G का Harry Potter Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Warner Bros. Discovery Global Consumer Products के साथ मिलकर तैयार किया है। स्पेशल एडिशन फोन की कीमत 62,999 रुपये रखी गई है और यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में आता है। फोन को Magic Brown कलर में पेश किया गया है और इसकी सेल Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Harry Potter से इंस्पायर्ड डिजाइन है। रियर पैनल पर ब्राउन लेदर-जैसा फिनिश और Wizard's Chess से इंस्पायर्ड Argyle पैटर्न दिया गया है। इसके बीच में Hogwarts Crest लगाया गया है, जबकि Harry Potter की ब्रांडिंग भी रियर पैनल पर दिखाई देती है। कैमरा मॉड्यूल को भी खास डिजाइन दिया गया है, जो H...