नालंदा, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में नालंदा जिले की हरनौत सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। कांग्रेस के अरुण कुमार और जेडीयू के हरिनारायण सिंह में हार-जीत का मुकाबला है। साल 2020 के चुनाव में भी हरिनारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी। अब देखना यह है क्या इस चुनाव में हरिनारायण पिर से जीत पाते हैं या फिर कांग्रेस बाजी मार लेती है। सुबह 10 बजे- हरनौत में कांग्रेस और जेडीयू में चल रही फाइट। जेडीयू के हरिनारायण सिंह चल रहे आगे। उन्हें अब तक 9396 वोट मिले। कांग्रेस के अरुण कुमार से 382 वोट से चल रहे आगे। सुबह 9.31 बजे- हरनौत विधानसभा से जदयू के हरिनारायण सिंह आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 2895 वोट मिले हैं। सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी. ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे. मतगणना में सुबह 8 बजे पहल...