नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Hariyali teej 2026 Kis din hai: हरियाली तीज का त्योहार हर सुहागिन स्त्री के लिए खास होता है। यह सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत करती हैं और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस शिव-पार्वती पूजन करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। जानें इस बार हरियाली तीज कब है।हरियाली तीज 2026 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 2026 अगस्त को शाम 06 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 को शाम 05 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार...