हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 52 पाउच बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को चेकिंग के दौरान बाल्मीकि बस्ती में रेगुलेटर पुल के पास से सत्येंद्र निवासी बाल्मीकि बस्ती, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...