Haridwar News: 31 दिन बाद खत्म हुआ धरना, आयरन पुल के लिए 9.40 करोड़ मंजूर
हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: रवासन नदी पर आर्यनगर, रसूलपुर और लालढांग को जोड़ने के लिए आयरन पुल बनाने की मांग को लेकर 31 दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को समाप्त हो गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों के बीच पुल निर्माण का शासनादेश रखकर धरना समाप्त कराया। पुल के लिए 9.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा ग्रामीणों के संघर्ष से साकार हुई है। उन्होंने दावा किया कि अगले एक माह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी पुल का शिलान्यास करने ग्रामीणों के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से झूला पुल के स्थान पर आयरन पुल का डिजाइन तैयार करने के कारण प्रक्रिया में विलंब हुआ। अब 250 मीटर लंबे आयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.