हरिद्वार, सितम्बर 8 -- Haridwar News: नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शिवानी गुप्ता पुत्री राम सेवक गुप्ता निवासी नयागांव सीतापुर, हाल निवासी कृष्णा डेरी के पास ब्रह्मपुरी छह सितंबर की शाम बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी के पिता ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...