हरिद्वार, जुलाई 20 -- Haridwar News: करीब 15 दिन बाद मेला अस्पताल में बीमार बच्चों के उपचार की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत कवि लंबी छुट्टी के बाद अस्पताल लौट आए, जिसके बाद बच्चों का इलाज दोबारा शुरू हो गया। डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण पिछले पंद्रह दिनों से अस्पताल आने वाले बीमार बच्चों को उपचार नहीं मिल पा रहा था। इससे बच्चों के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। सोमवार को डॉ. शशिकांत कवि के कार्यभार संभालते ही बाल रोग ओपीडी में मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में परिजन अपने बच्चों को उपचार के लिए लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चों की जांच कर आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। बाल रोग विशेषज्ञ की वापसी से अस्पताल में आने व...