हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: नगर कोतवाली पुलिस ने उत्तरी हरिद्वार से एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से पुलिस ने 10.54 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही महिला से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वहीं गिरफ्तार महिला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम दीपा 28 वर्ष निवासी नई बस्ती खड़खड़ी बताया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...