हरिद्वार, सितम्बर 2 -- Haridwar News: शहर की पहचान और सौंदर्यीकरण के लिए शिवमूर्ति चौक से मनसा देवी रोपवे मार्ग तक लगाए गए हैरिटेज पोल अब बदहाली का शिकार हैं। सड़क किनारे लगे अधिकांश पोल क्षतिग्रस्त हैं, जबकि कई पर निजी कंपनियों और राजनीतिक व्यक्तियों के प्रचार संबंधी पोस्टर और बैनर चस्पा हैं। रखरखाव के अभाव में यह व्यवस्था अपनी मूल उपयोगिता खोती नजर आ रही है। हिंदुस्तान की पड़ताल में सामने आया कि कई हैरिटेज पोल के टूटे हुए हैं और इनके भीतर की विद्युत वायरिंग खुली पड़ी है। बारिश के मौसम में खुले तार राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हैरिटेज पोल शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए थे, लेकिन नियमित मरम्मत नहीं होने से इनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है。

श्रद्धालुओं क...