हरिद्वार, जुलाई 2 -- Haridwar News: ऋषिकुल पुल के पास हाईवे पर गुरुवार को जीप डिवाइडर से टकरा गई। इससे डिवाइडर पर लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही जीप को भी काफी नुकसान हुआ। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया जिसे मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने खुलवाया। गुरुवार की सुबह हुई दुर्घटना में गनीमत रही किसी को चोट नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि जीप में चार लोग सवार थे और गाड़ी का पिछला एक टायर फटने से गाड़ी रेलिंग से टकरा गई। जिसके बाद आगे का भी टायर फट गया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। चारों लोग दिल्ली से हरिद्वार यात्रा पर आए थे। यह भी पढ़ें- जीप गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी रेलिंग से टकराई यह भी पढ़ें- अटल टनल से निकलते ही दर्दनाक हादसा, पिलर के सरियों पर जा फंसी स्कॉर्पियों; एक की मौत और तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...