Haridwar News: हाईकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार में चलेगा विशेष सफाई अभियान, प्लास्टिक इस्तेमाल पर होगी चालानी कार्रवाई
हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में अब हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और उसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर कड़ी नजर रखी जाए। दुकानदार या व्यापारी प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करते मिले तो तत्काल चालानी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.