Haridwar News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के 453 छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता व तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। रैली में विद्यालय के प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता, उपप्राचार्य लाजपत सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थी विद्यालय परिसर से नवोदय नगर तक रैली के रूप में पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। तिरंगे के साथ विद्यार्थियों का जोश और देशभक्ति का वातावरण आकर्षण का केंद्र रहा। यह भी पढ़ें- Nawada News: राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान में निकली यात्रा विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.