हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: हरिद्वार में सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने रवासन नदी पर पुल निर्माण और भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने रविवार को अजितेश विहार स्थित अपने आवास पर भोजन माताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने का शासनादेश जारी किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाने का आश्वासन भी दिया। मीडिया से बातचीत में अनुपमा रावत ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में रवासन नदी पर पुल नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नदी पार करते समय कई लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद पुल निर्माण का मामल...