हरिद्वार, अगस्त 26 -- Haridwar News: दो महीने बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार टी-20 लीग का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ियों के साथ साथ जिले के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान अध्यक्ष पमिंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही क्रिकेट प्रेमियों को बहुत अच्छी लीग देखने को मिलेगी। हरिद्वार टी-20 लीग में कुल छह टीमें बनाई जाएंगी और खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। डे-नाइट होने वाली लीग में हर टीम के पास चार रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी भी होंगे, बाकी जिले के खिलाड़ी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त क्रिकेट क्लब को इसकी जानकारी दी जा रही है। एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को पांच दिवसीय फ्री कोचिंग भी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 'हरिद्वार टी 20 लीग' में रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी भी करेंगे प्रतिभाग, अक्टूबर में हो...