Haridwar News: हरिद्वार को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की कार्ययोजना पर मंथन, पुनर्वास और रोजगार पर रहेगा फोकस
हरिद्वार, जुलाई 14 -- Haridwar News: हरिद्वार को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों के सर्वे, पुनर्वास, कौशल विकास, रोजगार, जन-जागरूकता और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन और आजीविका से जोड़ने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ऐसा शहर बने, जहां कोई भी व्यक्ति मजबूरी में भीख मांगने को विवश विवश न हो। इसके लिए मंदिरों, घाटों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में उनकी आयु, स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.