हरिद्वार, जुलाई 28 -- Haridwar News: जिले में संचालित सभी मदरसों की मान्यता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने की।

बैठक में मौजूद लोग बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों और विभिन्न मदरसों के संचालकों ने भाग लिया। बैठक से पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला ने डॉ. गांधी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

डॉ. गांधी की बात बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि प्रदेश में संचालित सभी मदरसों का शासन के नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुसार पंजीकरण और मान्यता कराना अनिवार्य है। उन्...