हरिद्वार, अक्टूबर 26 -- Haridwar News: हर की पैड़ी पर सोमवार को शांतिकुंज के 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने गंगा स्वच्छता अभियान चलाकर वीआईपी घाट से हाथी पुल तक श्रमदान किया। इस दौरान गंगा क्षेत्र में जमा पुराने कपड़े, प्लास्टिक, कांच और अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई गई। स्वयंसेवकों ने कई ट्रॉली कचरा एकत्र कर बाहर भिजवाया और श्रद्धालुओं से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। जिला प्रशासन के आग्रह और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और शांतिकुंज की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। गायत्री मंत्र और स्वस्तिवाचन के साथ अभियान की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: प्रेम नगर आश्रम के घाट पर चला स्वच्छता अभियान, 10 टन कूड़ा एकत्र किया इसमें शांतिकुंज...