हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: जिला मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जितेंद्र रघुवंशी, भारत भूषण विद्यालंकार, वीरेंद्र गहलोत, अर्जुन सिंह राणा, आशिक कुमार चौहान, कृष्ण गोपाल पंत, सुनीता त्रिपाठी और सरिता नेगी पंवार (सेवानिवृत्त विंग कमांडर) को पुष्पमाला और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह रावत और जसवंत सिंह बिष्ट भी सम्मानित हुए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कोरांव में ...