हरिद्वार, सितम्बर 19 -- Haridwar News: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत सलेमपुर के श्री सिद्धिविनायक फेज-3 में स्वच्छता रैली और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां भवानी स्वच्छता समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने, कूड़ा निर्धारित स्थान या डस्टबिन में डालने और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई। स्थानीय नागरिकों ने अभियान में भागीदारी करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत यह भी पढ़ें- Khagaria New...