हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और लॉकअप के बाहर बैठकर प्रतीकात्मक रूप से गिरफ्तारी देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तो वह गिरफ्तारी के लिए स्वयं उपस्थित हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि चार दिन पहले ऊर्जा निगम ने कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभाष सिन्हा के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज...