Haridwar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में नंदनी उप्रेती ने जीता रजत पदक
हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- Haridwar News: भेल के सेक्टर वन स्थित आकांक्षा स्कूल में पांचवीं ओपन जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। हरिद्वार जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर, ग्रेटर नोएडा और मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न स्थानों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के स्पेशल बालिका वर्ग की स्केट्स स्पर्धा में ऋषिकुल निवासी नंदनी उप्रेती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 300 और 500 मीटर की दौड़ कराई गई। हरिद्वार रोलर स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने दोनों स्पर्धाओं में 150 से अधिक पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन में रमेश मेहता, पीके गुप्ता और ट्रस्टी आकांक्षा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन की जिम्मेदारी शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.