हरिद्वार, सितम्बर 24 -- Haridwar News: कानून-व्यवस्था और जनहित के कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हरिद्वार जिले के 32 पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ सम्मान से नवाजा गया। पुलिस कार्यालय सभागार रोशनाबाद में आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। पुलिस कार्यालय सभागार रोशनाबाद में गुरुवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने जटिल अपराधों के अनावरण, कानून-व्यवस्था और जनहित में सराहनीय कार्य करते हुए बेहतर कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया था। साथ ही जन्माष्...