हरिद्वार, जुलाई 6 -- Haridwar News: उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के निर्देश पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडी समिति के सचिव लवकेश गिरी के नेतृत्व में मंडी परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं औषधीय महत्व के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सोमवार को सचिव लवकेश ने बताया कि अभियान के दौरान बरगद, पीपल, कनेर और बेलपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। सचिव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- हरेला पर हरिद्वार में लगेंगे 30 हजार पौधे, 10 जुला...