हरिद्वार, अक्टूबर 26 -- Haridwar News: हरिद्वार में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के छठे दिन सोमवार को सुभाष घाट पर 600 से अधिक लोगों ने श्रमदान किया। अभियान के दौरान घाट और आसपास के क्षेत्रों से करीब 55 टन सूखा और गीला कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया गया। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।अभियान में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी और स्वच्छता नोडल अधिकारी सीएम त्रिपाठी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, भारतीय नदी परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम, आपदा प्रबंधन विभाग, जिला पंचायत, श्रीगंगा सभा, शांतिकुंज, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्यों सहित विभिन्न सामाज...