Haridwar News: सुपरवाइजर से तमंचा दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटा, केस दर्ज
हरिद्वार, सितम्बर 25 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र में रानीपुर मोड़ जाने के रास्ते में हाईटेंशन लाइन के खंभे के नीचे चार अज्ञात युवकों ने एक सुपरवाइजर को तमंचा दिखाकर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के पीछा करने पर आरोपी बाइक लेकर टिबड़ी रानीपुर की ओर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सिडकुल थाना पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है, उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में सुपरवाइजर से तमंचा दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.