हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- Haridwar News: सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की अंडर-19 टीम उपविजेता रही। पंजाब के मेहता चौक स्थित एसजीजीएस खालसा अकादमी में एक से सात अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न जोन की सात टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि टीम ने लीग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में वेलम्मल विद्याश्रम, चेन्नई की टीम को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल (प्रीतम हॉकी अकादमी), सोनीपत से मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सोनीपत की टीम विजेता रही। यह भी पढ़ें- सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी में श्रीराम विद्या मंदिर उपविजेता, बॉयज हॉकी टीम नेशनल के लिए करनाल रवाना बताया कि साक...