Haridwar News: सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, कार्तिक शर्मा बने बेस्ट एथलीट
हरिद्वार, जुलाई 18 -- Haridwar News: पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 40वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 (बालक) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हो गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने 37 एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दौड़, कूद और थ्रो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-19 की 3000 मीटर दौड़ में देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गढ़मुक्तेश्वर के तुषार शर्मा प्रथम रहे। अंडर-14 लॉन्ग जंप में जेपीपीएस, बागपत के वंश ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 शॉट पुट में सक्सेस इंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.