हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: सीएसआर के तहत पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से चांदपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का नवीनीकरण कर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंप दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य व प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत आधारशिला हैं। कार्यक्रम में सौरभ गुप्ता, कनिका शर्मा, गीता शर्मा, अनिल सैनी सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...