हरिद्वार, सितम्बर 25 -- Haridwar News: सिडकुल हाईवे से धनौरी की ओर जाने वाले सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर यूथ कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। यूथ कांग्रेस ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई और लिखित जानकारी देने की मांग की है। यूथ कांग्रेस उत्तराखंड के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अबरार अय्यूबी ने कहा कि यह मार्ग हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के कारण स्थानीय निवासियों, कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क की स्थिति से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में सड़क निर्माण के लिए सिंचाई विभाग कार्यालय घेरा ज्ञापन में सिंचाई विभाग से छह प्रमु...