हरिद्वार, जुलाई 3 -- Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन और उस पर बने फ्लैट व दुकानों पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर संपत्ति हड़पने की साजिश की और धमकी की साथ ही अदालत के आदेशों की अनदेखी की गई। पुलिस के मुताबिक सरस्वती विहार, सलेमपुर महदूद निवासी सुमन ने शिकायत कर बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में और उनके पति सोहनलाल सैनी ने वर्ष 2013 में सलेमपुर महदूद स्थित भूमि खरीदी थी। बाद में दोनों ने अपनी लागत से वहां दुकानें और फ्लैट बनवाए। आरोप है कि नरेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप निवासी सहदेवपुर शाहबाजपुर, थाना बहादराबाद, हाल निवासी सरस्वती विहार, सलेमपुर महदूद फेस-2, सिडकुल...