हरिद्वार, नवम्बर 9 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। उसे बचाने पहुंचे कॉलोनी के लोगों पर बाइक सवार 10 से 15 आरोपियों ने ईंटों से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों को चोटें लगी है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, वरुणेंद्र कुमार शुक्ला ने शिकायत पत्र देकर बताया कि छह नवंबर की रात कुछ लोग सोमनाथ नामक व्यक्ति से मारपीट कर रहे थे। इस दौरान उनका बेटा शिवम कुमार शुक्ला, सुधांशु राय और पंकज पटेल सोमनाथ को बचाने पहुंचे थे। मौके पर कार्तिक, संकेत, अंकित का भांजा सागर समेत अन्य अज्ञात हमलावरों ने तीनों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो ग...