हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: सिडकुल थाना पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसओ अजय शाह ने बताया कि कोर्ट से जारी तीन वारंटों की तामील के क्रम में दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वारंटियों में जीवन प्रसाद शर्मा पुत्र स्व. मुकुलदेव शर्मा निवासी सिविल लाइंस रुड़की, हाल निवासी डॉ. बलराम वाली गली, रावली महदूद सिडकुल और हिमांशु पुत्र शिवकुमार निवासी रामनगर कॉलोनी ब्रह्मपुरी सिडकुल को कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...