हरिद्वार, जुलाई 19 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम ने रविवार को 220 केवी उपकेंद्र सिडकुल के 14 फीडरों पर मरम्मत का काम किया।इस दौरान कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, योगग्राम और सिडकुल आदि क्षेत्र में बिजली की कटौती के बीच करीब 60 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। दिन में बिजली के साथ लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दोपहर को बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपकेंद्र सिडकुल से पोषित 14 फीडरों पर एलए जंपर बदलने और वार्षिक सुरक्षात्मक टेस्टिंग का काम किया। मरम्मत काम के लिए सब स्टेशन रोशनाबाद के 10 फीडर कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, योगग्राम, टिहरी, आरोग्य, व्यास, दीप गंगा, हरिद्वार ग्रीन, सब स्टेशन और मेट्रो से सुबह 10 बजे बिजली की आपूर्ति बंद की गई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कलेक्ट्रेट...