हरिद्वार, जुलाई 31 -- Haridwar News: नगर निगम प्रशासन की ओर से प्लास्टिक की प्रतिबंधित सीट और सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध की मुहिम को लघु व्यापारियों ने समर्थन दिया है। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में मेला क्षेत्र के लघु व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि अलकनंदा घाट पर एकत्र हुए। इस दौरान सभी ने सिंगल यूज प्लॉस्टिक का बहिष्कार करने और इसकी बिक्री नहीं करने की शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम की सिंगल यूज प्लॉस्टिक के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का पूर्ण समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लॉस्टिक बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई में नगर निगम प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्लास्टिक दो, कम्पोस्टेबल बैग लो, निगम...