हरिद्वार, जुलाई 20 -- Haridwar News: सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर की आम सभा रविवार रात को समिति अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सचिव भारत भूषण चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान तीनों सामुदायिक केन्द्रों में कराए गए विकास एवं जनहित के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए सदस्यों के सहयोग से पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य जारी रखने का भरोसा दिलाया। बैठक में कोषाध्यक्ष शरत चंद ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। समिति की ओर से सदस्यों से सामुदायिक केन्द्रों को अधिक सुविधायुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए। अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने सदस्यों की शिकायतों और सुझावों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उनका समाधान करने तथा समय पर समिति...