हरिद्वार, जुलाई 31 -- Haridwar News: सप्तसरोवर मार्ग स्थित कृष्ण प्रणामी निजधाम के बाहर जलभराव के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से साधु की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस महानगर महासचिव तुषार कपिल ने घटना को प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन और प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को जारी बयान में तुषार कपिल ने कहा कि वार्ड नंबर-1 में जर्जर बिजली के तारों और खुले विद्युत उपकरणों की शिकायतें लंबे समय से की जा रही थीं, लेकिन संबंधित विभागों ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान, जब...