हरिद्वार, जुलाई 16 -- Haridwar News: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए विद्यालय में आयोजित अभिभावकों की आमसभा में सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार को पीटीए अध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन विद्यालय के शिक्षक एवं सचिव राजेश कुमार सैनी ने किया। उन्होंने पिछली कार्यकारिणी का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करने के साथ ही बीते वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी अभिभावकों के सामने रखी। वहीं शीशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोरी सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास और छात्र-छात्राओं के हित में सहयोग देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प बैठक में प्रधान प्रतिनिधि मंजीत सि...