हरिद्वार, सितम्बर 27 -- Haridwar News: सराय बाईपास से नवीन मंडी सराय को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे बारिश के बाद लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, व्यापारी अश्वनी गोयल, हर्ष अरोड़ा स्थानीय निवासी कमल, सचिन, सुमित, अनिल, सागर, दिवेश आदि का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। पानी भरने के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बताया कि दिनभर इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। लोगों ने सड़क की बदहाली को लेकर नाराजग...