हरिद्वार, अगस्त 26 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सराफा कारोबारी से हुई लूट का पुलिस और सीआईयू ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए चांदी के पांच सिक्के, चांदी की गाय की मूर्ति, पेंडल, एप्पल मोबाइल फोन, बैग और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल कैंची और मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बुधवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों को जानकारी दी कि 21 अगस्त की रात शिवलोक कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल से ज्वेलर्स प्रदीप कुमार शर्मा का पीछा किया था। मौका पाकर आरोपियों ने कैंची से उनके बैग का पट्टा काट दिया और बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में करीब 100 ग्राम चांदी के आभूषण, दुकान की चाबियां, ...