हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: दक्षेश्वर महादेव मंदिर से निकाली जा रही महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज की दंडवत यात्रा का शुक्रवार को कनखल स्थित श्री मानव कल्याण आश्रम में स्वागत किया गया। संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल भक्तों का अभिनंदन किया। महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी करौली शंकर महाराज सनातन संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं। उनके नेतृत्व में तीर्थनगरी में हजारों साधक मंत्र साधना और तपस्या कर रहे हैं। दंडवत यात्रा में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का उमड़ता जनसमूह अनूठी पहल है। जिस तरह कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता है, उसी तरह दंडवत यात्रा में श्रद्धालु निरंतर ईश्वर का स्मरण करते हुए गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दे रही है...