हरिद्वार, नवम्बर 24 -- Haridwar News: श्री गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व शहर और देहात क्षेत्र के गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में दो दिन से चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति पर संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। भोग के बाद अटूट लंगर वितरित किया गया। ज्वालापुर स्थित गोल गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची। महिला संगत ने शब्द कीर्तन कर सभी को निहाल किया। भेल स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे, गुरु सिंह सभा ललतारो और गुरु सिंह सभा ज्वालापुर में हजारों की संख्या में संगत ने पहुंचकर एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व प्रकाश पर्व से पहले दस दिन तक प्रभ...