हरिद्वार, नवम्बर 9 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि हादसे के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए घटनास्थल की सफाई की गई और मृतक का हेलमेट भी दूर फेंक दिया गया। परिजनों ने मामले में पुलिस से हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खेड़ली निवासी संजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने शिकायत पत्र में बताया कि उनके जीजा मुनेश कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी मुलदासपुर माजरा की पांच नवंबर की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोप है कि बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी अनीस के ट्रैक्टर को दानिश चला रहा था। ट्रैक्टर में यूकेलिप्टस की लकड़ियां भरी थीं और उसकी लाइ...