हरिद्वार, नवम्बर 1 -- Haridwar News: हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीआईपी घाट के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा रहा। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे और हालत गंभीर थी। इस दौरान सैकड़ों वाहन वहां से गुजर गए, लेकिन किसी ने रुककर उसकी सुध नहीं ली। ऐसे में उत्तरी हरिद्वार निवासी विनीता गोनियाल ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए न केवल वापस लौटने का फैसला किया, बल्कि 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना देकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल जाकर पता चला कि शख्स को हार्ट अटैक आया था। घटना सुबह करीब नौ बजे की है, जब वीआईपी घाट के पास उनकी नजर सड़क किनारे पड़े व्यक्ति पर पड़ी। भीमगोडा तिराहे से वाहन घुमाकर चंडीघाट के रास्ते वह दोबारा मौके पर पहुंचीं। वहां पहुंचते ही उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद ए...