Haridwar News: सड़क गारे में तब्दील होने से लोग परेशान
हरिद्वार, जुलाई 4 -- Haridwar News: कृष्णा नगर से जमालपुर कलां तक क्षतिग्रस्त सड़क बरसात में लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर कीचड़ और गारे के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। जगजीतपुर क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का कार्य कई महीनों से चल रहा है जिसके कारण सड़कें खोदी गई थी। लाइन डालने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। बारिश होने पर मिट्टी गारा बन गई और साइकिल, बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक, अधिकारियों द्वारा बरसात से पहले सड़क को ठीक करने का आश्वासन भी दिया गया था जो कि पूरा नहीं हुआ।स्थानीय निवासी केशव तनेजा, सुमित भाटिया, कपिल विश्नोई, गोविंद कुमार आदि ने बताया कि सड़क की हालत बहुत खराब है। पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। थोड़ी सी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.