हरिद्वार, सितम्बर 9 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी, झगड़े और वारंट के मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी करते छह आरोपियों को संगीता टॉकीज के पास से पकड़ा। आरोपियों कब्जे से सट्टा पर्ची, बैनर, पेन और 1260 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, सट्टे की खाई बाड़ी करते गिरफ्तार आरोपियों में विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम मिस्सरपुर कनखल, टिंकू पुत्र धन सिंह निवासी कासमपुर स्योहारा बिजनौर, बंटी पुत्र चन्द्र निवासी गाड़ीघाट कोटद्वार, अयान पुत्र गुलफाम निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर, अजीम पुत्र अकरम निवासी मोहल्ला झाडान और इंतजार पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर शामिल हैं।साथ यह भी पढ़ें- सट्टे की खाई बाड़ी में छह गिरफ्तार, तीन...