हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: बाढ़ संवेदनशील क्षेत्र की श्यामपुर बाढ़ चौकी खुद बदहाल स्थिति में संचालित हो रही है। जर्जर भवन की छत बारिश में टपकती है, जबकि लाइफ जैकेट, टॉर्च और रस्सी जैसे जरूरी संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। आपदा मित्रों को गर्मी से राहत के लिए घर से पंखा लाना पड़ रहा है। प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि कमियों की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...